ताहिर हुसैन को मिली जमानत, दंगों से जुड़े एक मामले में AAP के पूर्व पार्षद का नाम

दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने ताहिर हुसैन को 25 फरवरी, 2020 को दयालपुर थाना क्षेत्र में युवक अजय गोस्वामी को गोली मारकर घायल करने के मामले में जमानत दी है। कड़कड़डूमा की जिला अदालत ने कहा कि इस एफआईआर और दो अन्य एफआईआर में कई गवाह समान हैं, जिनमें हुसैन को दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी थी। अदालत ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पिछले मामलों में हुसैन को…

Read More

गहरे शोक में डूबा इसरो, अब नहीं सुनाई देगी चंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वैज्ञानिक एन वलारमथी (N Valarmathi) अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका दो सितंबर यानी शनिवार की शाम चेन्नई में निधन हो गया। वह देश के पहले स्वदेशी रडार इमेजिंग सेटेलाइट RISAT की परियोजना निदेशक भी थीं। वलारमथी चंद्रयान-3 मिशन में भी शामिल थीं। काउंटडाउन घोषणाओं के पीछे की आवाज उन्ही की थी। इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी के निधन की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। उन्होंने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय उल्टी गिनती की थी। उनके निधन पर इसरो के पूर्व…

Read More

One Nation, One Election पर राहुल गांधी के बाद अब CM गहलोत ने केंद्र को दी नसीहत

केंद्र सरकार ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की संभावना तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का एलान किया है। वहीं, केंद्र सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने आपत्ति जाहिर की है। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक देश एक चुनाव पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया यानी भारत, राज्यों का एक संघ है। एक देश, एक चुनाव का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है। वहीं, रविवार…

Read More

अदनान सामी देश में रह सकते हैं तो सीमा हैदर क्यों नहीं : वकील एपी सिंह

अदनान सामी को देश में रहने की अनुमति मिल सकती है तो फिर सीमा हैदर को भारत की नागरिकता देने में क्या दिक्कत है। सीमा ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। पाकिस्तान में उसे उसके पति ने मौखिक तलाक दिया था। इसके बाद सचिन मीणा के साथ उसका नेपाल में विवाह हुआ। उसने अपना धर्म बदला और सचिन के साथ नोएडा में रह रही है। सीमा को जान का खतरा है। कई धार्मिक संगठन उसे धमकियां दे चुके हैं। उक्त बातें सीमा हैदर का केस लड़ रहे दिल्ली के वकील…

Read More

ग्रेटर नोएडा में होटल स्टाफ ने बनाई नहाती हुई युवती की वीडियो

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत दा नेस्ट होटल के बाथरूम में नहाते समय युवती का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने होटल कर्मचारियों पर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती नॉलेज पार्क स्थित दा नेस्ट होटल में रुकी हुई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह होटल के कमरे में बने बाथरूम में नहा रही थी। इस बीच खिड़की से झांकर होटल के कुछ कर्मचारियों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना…

Read More

देश में पीएम मोदी का जादू जारी, 80 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री के कामकाज से संतुष्ट

प्यू रिसर्च सेंटर के एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 80 प्रतिशत भारतीयों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अनुकूल राय है और वे उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। 10 में से लगभग सात भारतीय मानते हैं कि उनका देश हाल के समय में अधिक प्रभावशाली हो गया है। सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया में भाजपा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से बरकरार है। भारत और दुनिया में अधिकांश लोगों का मानना है कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत हो रहा है। यह सर्वेक्षण इसका…

Read More

G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत नहीं आएंगे पुतिन? पीएम मोदी से हुई बात

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान वाल्दिमीर पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए…

Read More

चांद के दक्षिणी ध्रुव का तापमान देख ISRO वैज्ञानिक भी चौंके

चंद्रयान 3 के लैंडर की सफल लैंडिंग के चलते इतिहास में पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई परिभाषा लिखने के बाद लैंडर और रोवर में लगे पेलोड चंद्रमा के रहस्यों का पता लगाने में जुटे हैं।इसी क्रम में लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) ने चंद्र सतह के तापमान की जो प्रोफाइलिंग की है उससे विज्ञानी भी हैरान हैं। चांद के तापमान (Chandrayaan 3…

Read More

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, ISRO के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं’

कांग्रेस का कहना है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने पंडित नेहरू की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा। दरअसल, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पंडित नेहरू और अन्य कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों के योगदान को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग चल रही है। विपक्षी दल अपने नेताओं के प्रयासों को उजागर कर रहा है, जबकि सत्तारूढ़ दल का दावा है कि 2014 के बाद इस क्षेत्र में बड़ी प्रगति हुई है। रविवार को ‘एक्स’…

Read More

चाचा भतीजे आमने-सामने; चाचा भूपेश बघेल के साथ चुनाव में भाजपा ने विजय को उतारा

भाजपा की पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुकाबले भाजपा ने विजय बघेल को उतारा है। रिश्ते में भूपेश बघेल कका (चाचा) और विजय बघेल भतीजे हैं।विधानसभा चुनावों में कका और भतीजा तीन बार पाटन सीट पर आमने-सामने हो चुके हैं, जिसमें दो बार (वर्ष 2003 और 2013) भूपेश बघेल और एक बार (वर्ष 2008) में विजय बघेल को जीत मिली थी। पिछले चुनाव में भाजपा ने भूपेश बघेल के मुकाबले मोतीलाल साहू को उम्मीदवार बनाया था, जिनको बघेल ने 27,477 वोट से हराया था। 21 प्रत्याशियों की पहली…

Read More