दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, लगातार गिर रहा तापमान, जानें इन राज्यों के मौसम का हाल

आज का मौसम: राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. पिछले चार दिनों में तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग की मानें तो इस महीने के आखिर से ठिठुरन बढ़ जाएगी और तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है और आने वाले दिनों में तमिलनाडु और केरल में गरज के साथ बारिश की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई दिनों की बारिश से आज राहत मिल सकती है लेकिन आने वाले चार दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इनके अलावा पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं. यहां देखिए दिल्ली से लेकर मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत आपके राज्यों में मौसम का हाल.

दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन कोहरा और बादल छाया रह सकता है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, ठंड भी बढ़ने लगी है. क्योंकि उत्तर-पश्चिमी की ठंडी हवाएं अब राजधानी की ओर चल रही हैं. दिल्ली के न्यूनतम तापमान में पिछले चार दिनों में 4 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है और आगे तापमान में और भी गिरावट होने के आसार हैं. दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. जबकि शनिवार को यह 12.6 डिग्री सेल्सियस था. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और गुरुवार को 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. इस महीने के आखिर तक दिल्ली का तापमान 9 डिग्री से नीचे जा सकता है.

मुंबई में आज का मौसम
मुंबई में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. यहां भी बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन हवा 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है. राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में आज तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

हरियाणा में आज का मौसम
हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन बादल छाया रह सकता है. हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

पंजाब में आज का मौसम
पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है. पंजाब में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाया रह सकता है. आज उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है. मध्य प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार में आज का मौसम
बिहार में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चार जिलों तिरुवल्लूर, रानीपेट और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में 15 नवंबर तक चेन्नई और कई अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं केरल में गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि अंडमान और निकोबार द्विप समूह में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है और आने वाले चार दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात हो सकता है.

Related posts

Leave a Comment