भाजपा की जीत का संकल्प लिए बद्रीनाथ पहुंची युवा भाजपा मोर्चा की टीम

फरीदाबाद: आगामी दिनों में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत का संकल्प लेकर फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने आज बाबा बद्रीनाथ के दर्शन कर भारतीय जनता पार्टी की चुनावों में बड़ी जीत की कामना की। इस युवा भाजपा की टीम में भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, सचिन ठाकुर, जिला मंत्री कार्तिक वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज, मुकुल चोपड़ा मीडिया प्रभारी, करण गोयल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, सराय वरुण यादव मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सराय, रंजीत रावल जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवा मोर्चा, आदेश यादव मंडल अध्यक्ष नंगला आदि शामिल है।

युवा भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला एवं जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने बताया कि आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनावी रण शुरू होने वाला है और हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश का युवा भाजपा कार्यकर्ता इन चुनावों को लेकर तैयारियों में जुट गया है इसलिए फरीदाबाद युवा मोर्चा भी बद्रीनाथ के दरबार में भाजपा की विजयश्री का आर्शीवाद लेने आया है और इसके उपरांत पार्टी हाईकमान जिस प्रकार उनकी जिस राज्य अथवा विधानसभा में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी लगाएगा, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी को विजयी बनाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।

इस दौरान सभी युवा भाजपा पदाधिकारियों ने बाबा बद्रीनाथ के धाम में फरीदाबाद शहर में सुख-समृद्धि एवं लोगों की खुशहाली की भी कामना की।

Related posts

Leave a Comment