काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबान को कब्जा किए हुए दो सप्ताह से ज्यादा वक्त हो गया, लेकिन अभी तक नई सरकार के गठन का ऐलान नहीं किया गया. लेकिन अभी रिपोर्ट आई हैं कि तालिबान आज रात में नई सरकार के कुछ सदस्यों के नामों का ऐलान कर सकता है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने अहमदुल्ला वासीक के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘यह सहमति बनी है कि औपचारिक समारोह से पहले हम एक नई सरकार की घोषणा करेंगे.’ साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट के ‘कुछ सदस्यों’ के नामों का ऐलान एक संवाददाता सम्मेलन में किया जाएगा.
अफगानिस्तान की नई सरकार के कुछ सदस्यों के नामों की आज रात घोषणा करेगा तालिबान
