अदनान सामी देश में रह सकते हैं तो सीमा हैदर क्यों नहीं : वकील एपी सिंह

अदनान सामी को देश में रहने की अनुमति मिल सकती है तो फिर सीमा हैदर को भारत की नागरिकता देने में क्या दिक्कत है। सीमा ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। पाकिस्तान में उसे उसके पति ने मौखिक तलाक दिया था। इसके बाद सचिन मीणा के साथ उसका नेपाल में विवाह हुआ।

उसने अपना धर्म बदला और सचिन के साथ नोएडा में रह रही है। सीमा को जान का खतरा है। कई धार्मिक संगठन उसे धमकियां दे चुके हैं। उक्त बातें सीमा हैदर का केस लड़ रहे दिल्ली के वकील एपी सिंह ने कहीं। वह रविवार को इंदौर में थे।

उन्होंने सीमा और सचिन को लेकर इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हो रहे मीम्स को भी आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि जब सीमा को सचिन पसंद है तो फिर दूसरों को इस बारे में बोलने का कोई अधिकार ही नहीं है। वह दुबई से नेपाल के रास्ते अपने पासपोर्ट पर भारत आई है।

सिंह ने कहा कि सीमा बच्चों को साथ नहीं लाना चाहती थी। उसने उसके पहले पति से कहा था कि वह बच्चों को रख ले, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। सचिन ने बड़ा दिल रखते हुए सीमा से कहा कि वह बच्चों के साथ उसे अपनाने के लिए तैयार है। इसके बाद सीमा बच्चों के साथ भारत आ गई।

Related posts

Leave a Comment