बृजभूषण सिंह को राहत, पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में मिली अंतरिम जमानत

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्हें अदालत से राहत मिल गई। अदालत ने सांसद को पहलवान यौन शोषण मामले में अंतरिम जमानत प्रदान की है। दिल्ली पुलिस की ओर से लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव पेश हुए। कोर्ट ने पूछा- जमानत के लिए आपके क्या तर्क हैं? दिल्ली पुलिस ने कहा-हमने बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया है। जमानत देने में शर्त तो होनी ही चाहिए। इस पर कोर्ट ने बृजभूषण को 20 जुलाई तक अंतरिम जमानत दी। कोर्ट ने…

Read More

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में दावा, यौन उत्पीड़न के आरोप में केस चलाए जाने और सजा के हकदार हैं बृजभूषण शरण सिंह

छह बालिग पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। दिल्ली पुलिस ने सिंह के विरुद्ध दायर आरोपपत्र में दावा किया है कि उन पर मुकदमा चल सकता है। इसमें पुलिस ने मामले से जुड़े 15 गवाहों के बयानों को प्राथमिक आधार बनाया है। पूरे मामले में इनकी गवाही को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह को 18 जुलाई को कोर्ट में पेश होना है। दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र में दावा किया…

Read More

CM केजरीवाल ने NDRF से मांगी मदद, दिल्ली की सड़कों पर पहुंचा यमुना का पानी

डिजिटल डेस्क। दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। भारी बारिश और हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। नदी के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बुधवार शाम को छह बजे यमुना का जलस्तर 207.81 मीटर पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना का खतरे के निशान 205.33 मीटर है। यमुना नदी का पानी उफान पर होने के कारण मोनेस्ट्री और आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) के बीच रिंग रोड पर आ गया है। इसी कारण…

Read More

दो हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते हुए दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए इन सिपाहियों पर आरोप है कि इन्होंने मंगोलपुरी इलाके में ई-रिक्शा चार्जिंग और पार्किंग के लिए रिश्वत मांगी। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए इन सिपाहियों पर आरोप है कि इन्होंने मंगोलपुरी इलाके में ई-रिक्शा चार्जिंग और पार्किंग के लिए रिश्वत मांगी।दिल्ली पुलिस के जिन सिपाहियों की गिरफ्तारी हुई है उनकी पहचान भीम और अक्षय के रूप में हुई है। दोनों ही हेड कॉन्स्टेबल हैं और मंगोलपुरी…

Read More

दिल्ली से हिमाचल तक जलप्रलय; उत्तराखंड में भी बरस रही ‘आफत’

देश भर में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। खासकर उत्तर भारतीय राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हरिद्वार समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की अधिकांश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। बांधों और जलाशयों में पानी खतरे के निशान के करीब है। हिमाचल…

Read More

CM केजरीवाल का आदेश मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली में सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

दिल्ली में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते अब सीएम केजरीवाल ने स्कूलों की छुट्टी की एलान कर दिया है। दिल्ली के सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी रहेगी। भारी बारिश के चलते केजरीवाल ने यह आदेश दिया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ”दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह…

Read More

Weather update: दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, अगले सप्ताह बारिश का दौर रहेगा बरकरार

राजधानी में शनिवार को आकाश काफी हद तक साफ रहा। इस वजह से वर्षा भी नहीं हुई। इस वजह से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई और उमस भरी हल्की गर्मी महसूस की गई, लेकिन अगले कुछ दिनाें तक वर्षा का दौर बरकरार रहने की संभावना है। रविवार को भी हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। अगले अगले सप्ताह में बुधवार व बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उस दिन…

Read More

दिल्ली के कोचिंग सेंटर फायर डिपार्टमेंट से एनओसी तक नहीं लेते, अब NoC अनिवार्य करने की तैयारी

मुखर्जी नगर के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने दिल्ली में भविष्य में होने वाली बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा किया है। दिल्ली में पांच हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से इन शिक्षण संस्थानों के लिए फायर डिपार्टमेंट से एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) लेना तक अनिवार्य नहीं है, जबकि होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, मॉल या मैरिज हॉल सहित सभी सार्वजनिक भवनों के लिए इस तरह का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। सोमवार को दिल्ली फायर विभाग के शीर्ष अधिकारियों की दिल्ली सरकार के साथ…

Read More

आज टकराएगा बिपरजॉय चक्रवात, कई जिलों में अलर्ट; भारी नुकसान की आशंका

गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही है। उन्होंने कहा कि यह शाम तक…

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट एशिया-प्रशांत में सबसे साफ-सुथरा

नई दिल्ली: दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे अच्छे और साफ-सुथरे हवाई अड्डों में से एक चुना गया है. अंतरराष्ट्रीय संगठन एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे को वर्ष 2022 के लिए हवाई अड्डा सेवा गुणवत्ता के मामले में सबसे अच्छा माना है. उसे यह सम्मान चार करोड़ सालाना यात्रियों वाले वर्ग में दिया गया है इसके अलावा दिल्ली स्थित हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे स्वच्छ हवाई अड्डा भी चुना गया है. हवाई अड्डा परिचालकों के अंतरराष्ट्रीय संगठन एसीआई ने…

Read More