पटना: पूर्णिया के खुश्कीबाग स्थित ओवर ब्रिज पर सुबह चलती बस में आग गई. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि समूचा बस देखते ही देखते जल कर राख हो गया. गनीमत रही कि मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाया. फिलहाल बस के सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है. बता दें कि, पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग में सुबह-सवेर ओवर ब्रिज पर सिलीगुड़ी से पूर्णिया आ रही बस में भीषण आग लग गई. इस दौरान बस में सवार सभी यात्री, ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गएस्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया की ओर आ रही थी, जबकि इस बस में बहुत कम यात्री सवार थे. बस खुश्कीबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर जैसे ही पहुंचा कि उसमें से धुआं निकलने लगा. ड्राइवर ने सतर्कता बरतते हुए बस को रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया. इसके बाद देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगा. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया. दमकल कर्मी दयानंद मंडल ने बताया कि बस में किसी भी यात्री को कुछ नहीं हुआ है. सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं और आग पर काबू पा लिया गया है
Related posts
-
सत्येंद्र जैन पर लगे सारे आरोप झूठे, केजरीवाल बोले- समय के साथ सामने आएगी सबकी सच्चाई
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई से क्लीन चिट... -
अभी बारिश से राहत नहीं… दिल्ली में 5 दिन का अलर्ट, UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भी बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर जारी है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है.... -
राजनाथ सिंह को छोड़कर यूपी से सबके होर्डिंग हटा दिए जाएंगे: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. सपा प्रमुख ने कहा,...
