जीतन राम मांझी- CM नीतीश पर चलना चाहिए मुकदमा, बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत नहीं हत्या हुई है

बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पटना पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और जमकर लाठियां बरसाईं हैं। भाजपा नेताओं पर पुलिस द्वारा किए गये इस लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।इस लाठीचार्ज में बीजेपी के कई कार्यकर्ता और नेता घायल बताये जा हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा के बिहार विधानसभा घेराव और पुलिस द्वारा किए गये लाठीचार्ज में पार्टी नेता की मौत को लेकर नेताओं के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए इस लाठीचार्ज पर सबसे बड़ा रिएक्शन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आया है।

जेपी नड्डा ने पटना में हुए इस लाठीचार्ज को राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।

नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार बाताते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि कुर्सी कुमार की हिटलरशाही उजागर हुई और लोकतन्त्र का गला सरेआम घोटा गया..।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो दमनकारी चरित्र उजागर हुआ, उससे यही प्रतीत होता है कि नीतीश बाबू शान्ति पूर्वक प्रदर्शन, शांति पूर्वक मार्च जैसी लोकतांत्रिक कार्यकलापों में विश्वास नहीं करते हैं। आज की घटना को देखने के बाद कौन कहेगा कि बिहार के मुख्यमंत्री कभी गाँधी, जेपी, लोहिया के आदर्शों में विश्वास रखते थे? आज की इस शर्मनाक घटना की जितनी निंदा की जाय वो कम है!

लोकसभा सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भाजपा नेता विजय सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने भाजपा नेता की हत्या को मौत करार दिया है।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार पर विरोध को दबाने का आरोप लगाया है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि नीतीश कुमार जी जंगलराज के पुरोधाओं के साथ गठबंधन करके विरोध को दबाने का नया फॉर्मूला सीख लिए हैं। तभी तो उनकी पुलिस जनप्रतिनिधियों को भेड़ बकरियों की तरह पीट रही है। वीडियो में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिगरिवाल हैं, जिन्हें पुलिस घेरकर मार रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि लाठी गोली की लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है। भाजपा नेता की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

पशुपति पारस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए इस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए लिखा है कि पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बिहार सरकार की विफलता और बौखलाहट का परिणाम है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी तुलना इमरजेंसी से की। मांझी ने कहा कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत नहीं हत्या हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोषी हैं। उनपर फौजदारी मुकदमा चलना चाहिए। वह अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विजय सिंह के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। भाजपा का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से पहले ही पुलिस ने जबरन लाठीचार्ज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर तेजस्वी का इस्तीफा मांग रही है, तो क्या गलत कर रही है। मुझपर प्राथमिकी थी तो चार घंटे में नीतीश कुमार ने इस्तीफा ले लिया, तेजस्वी यादव तो चार्जशीटेड हैं।

बीजेपी भाजपा के ट्वीटर हैंडल से किए ट्वीट में महागठबंधन सरकार को आतताई बताते हुए लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं की तस्वीरें साझा की गई हैं। ट्वीट में कहा गया है कि पटना में आज भाजपा के ‘शांतिपूर्ण पैदल मार्च’ पर महागठबंधन की आततायी सरकार ने हमारे हजारों कार्यकर्ताओं पर निर्ममता से लाठीचार्ज की। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो चुके हैं।

ट्वीट में आगे लिखा गया है कि भाजपा के लहू का हर कतरा बिहार के लिए है। हिंसा और लाठी-गोली की जवाब बिहार की जनता देगी। बिहार के इतिहास में आज का दिन लोकतंत्र के नाम पर धब्बा है। महागठबंधन की सरकार ने खून बहाकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। जो कि संभव नहीं है।

उत्तरप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट हैं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार ने आज बिहार में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर ज्ञान एवं गंगा की पवित्र धरा बिहार को देश भर में शर्मसार कर दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विधानसभा मार्च पर किए लाठीचार्ज को नीतीश सरकार की बौखलाहट करार दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि CM नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के सबसे बड़े किले लालू परिवार को बचाने के लिए अपनी नैतिकता को भी तिलांजलि दे दी है। मुख्यमंत्री जी बिहार को बचाइए, क्योंकि आप भ्रष्टाचारी लालू परिवार को तो उनके किए की सजा से नहीं बचा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment