भाजपा का आरोप: भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल सुनीता विश्वनाथ से अमेरिकी दौरे पर मिले थे राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अमेरिकी यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर अलोकतांत्रिक लोगों के साथ मिलने का आरोप लगाया और कई सवाल पूछे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में एक महिला सुनीता विश्वनाथ के साथ बैठे हैं, जो महिला जॉर्ज सोरोस द्वारा फाइनेंशियली फंडेड है। इसका खुलासा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। भाजपा ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि किस तरह जॉर्ज सोरोस हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस की एक सहयोगी के साथ अमेरिका में बैठक की है। इस दौरान स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में की गई बैठक की तस्वीर भी दिखाई। इस तस्वीर में एक महिला भी दिखाई दे रही है। जिसको लेकर सारा बवाल मचा हुआ है।

इस बीच, स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि कैसे जॉर्ज सोरोस भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं। सोरोस के इरादे हर भारतवासी को पता थे, तब भी ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस की एक सहयोगी के साथ अमेरिका में मीटिंग की। इंटरनेट पर यह जानकारी भी उपलब्ध है कि उनकी 4 जून की न्यूयार्क की बैठक में पंजीयन के लिए एक व्यक्ति का नाम-नंबर दिया गया। वह व्यक्ति तजीम अंसारी है।

उन्होंने कहा कि उनके संबंध इस्लामिक सर्किल आफ नार्थ अमेरिका से पाए गए। इसके बारे में 28 फरवरी, 2019 को यूएस कांग्रेस में एक प्रस्ताव में कहा था कि अंसारी का संपर्क और संबंध जमात ए इस्लामी के साथ है।

केंद्रीय मंत्री ने प्रश्न उठाया कि उनका सहारा लेने की कांग्रेस को नौबत क्यों आ पड़ी। आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस का और उनके द्वारा वित्त पोषित संगठनों का राहुल गांधी से ताल्लुक नया नहीं, पुराना है। भारत के प्रति जॉर्ज सोरोस के इरादों को हर हिंदुस्तानी जानता है तो क्या राहुल नहीं जानते थे? उनके साथ या उनसे संबद्ध लोगों के साथ गांधी खानदान अपने अपने रिश्तों को और मजबूत कर रहा है?

इस मामले पर कांग्रेस द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की चर्चा करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यह जून है, आपातकाल की याद ताजा करते हुए गांधी खानदान ने देश को यह प्रमाण दिया है कि जहां राज्य में उनकी सत्ता है, वहां सत्य को दबाने के लिए वह कहां तक जा सकते हैं।

जॉर्ज सोरोस 92 वर्षीय अमेरिकी अरबपति हैं। उनका जन्म यूरोपीय देश हंगरी में यहूदी परिवार में हुआ था। उनके परिवार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले के कारण हंगरी छोड़ दिया था। उस समय सोरोस की उम्र 17 वर्ष थी। जॉर्ज सोरोस पर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के आरोप लगते रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment